Friday, 4 November 2016

सरकारी जॉब पाने का अचूक उपाय, कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत करें

ऐसी मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में शनि  ग्रह मजबूत हो तो वह जातक बेरोजगार नहीं रहता, यदि आपको नौकरी पाने में दिक्कत आ रही है तो हो सकता है आपका शनि  कमजोर हो. अपनी कुंडली के शनि  को मजबूत करने का सरल उपाय है ;
>
१. किसी भूखे गरीब भिखारी को शनिवार को खाना खिलाएं 
२.शनिवार को हनुमान  मंदिर जाकर हनुमान जी के पैर  से अपने माथे पर तिलक लगाएं  .

 तथा प्रार्थना करें कि  सरकारी जॉब पाने के लिए हनुमान जी आशीर्वाद दें. 

इस  क्रिया को करने से आपका शनि  मजबूत हो जायेगा।  जिससे आपके सरकारी नौकरी को पाने की संभावनाएं एक दम बढ़  जाएँगी. इस क्रिया को तब तक करते रहें जब तक संतोष जनक नौकरी  नहीं मिल जाती.   इस संकल्प को कोई भी कर सकता है . यदि आपने सच्चे मन से इस सलाह को माना तो हो सकता है आपकी बेरोजगारी दूर हो जाये।

Monday, 10 October 2016

सरकारी जॉब पाने का अचूक उपाय, माता पिता के पैरों में पीला फूल अर्पित करें ....

ऐसी मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में बृहस्पति  ग्रह मजबूत हो तो वह जातक बेरोजगार नहीं रहता, यदि आपको नौकरी पाने में दिक्कत आ रही है तो हो सकता है आपका बृहस्पति कमजोर हो. अपनी कुंडली के  बृहस्पतिगृह को मजबूत करने का सरल उपाय है रोज सुबह उठ कर नहा धोकर माता पिता के पैरों में पीला फूल अर्पित करें तथा प्रार्थना करें कि माता पिता संतान की सरकारी जॉब पाने के लिए आशीर्वाद दें. माता पिता के आशीर्वाद देने के बाद पीला फूल अपनी जेब में रखें तथा सारा दिन नौकरी के प्रयास में  जहाँ भी जाएँ फूल को अपनी जेब में रखें. अगले दिन फिर वैसा ही करें. अगले दिन नया पीला फूल जेब में  रखने से पहले पिछले दिन का पीला फूल कहीं  हरी घास में  फ़ेंक दें. फूल को कूड़े में कभी  न फेंके. . इस क्रिया को करने से आपका बृहस्पति मजबूत हो जायेगा।  जिससे आपके सरकारी नौकरी को पाने की संभावनाएं एक दम बढ़  जाएँगी. इस क्रिया को तब तक करते रहें जब तक संतोष जनक नौकरी  नहीं मिल जाती.  इस क्रिया को करने से आपका बृहस्पति मजबूत हो जायेगा। नौकरी मिल जाने के बाद भी इस संकल्प को जारी रखें। इस संकल्प को कोई भी कर सकता चाहे वो किसी भी धर्म का हो. यदि आपने सच्चे मन से इस सलाह को माना तो हो सकता है आपकी बेरोजगारी दूर हो जाये।

Saturday, 8 October 2016

सरकारी जॉब पाने का अचूक उपाय, बुध ग्रह को मजबूत करें...


ऐसी मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत हो तो वह जातक बेरोजगार नहीं रहता, यदि आपको नौकरी पाने में दिक्कत आ रही है तो हो सकता है आपका बुध कमजोर हो. अपनी कुंडली के बुध  ग्रह को मजबूत करने का सरल उपाय है रोज सुबह घर के आस पास ऐसे पौधे पर जल चढ़ाएं जो सुख चूका हो । फिर नौकरी के लिए प्रार्थना करें. निरंतर कुछ दिन सूखे पौधे को जल देने से , जैसे जैसे पौधा हरा होता जायेगा आपका बुध मजबूत होता जायेगा इससे सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ सकती है. नौकरी मिल जाने पर भी इस संकल्प को बंद न करें. संकल्प के इन दिनों में मांस मदिरा का सेवन न करें तथा अपने माता पिता के चरण स्पर्श करें. यदि आपने सच्चे मन से इस सलाह को माना तो हो सकता है आपकी बेरोजगारी दूर हो जाये।

Thursday, 6 October 2016

सरकारी जॉब पाने का अचूक उपाय, सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं...

ज्योतिष में  ऐसी मान्यता है कि  जिस जातक की कुंडली में  सूर्य  ग्रह  मजबूत हो  तो वह जातक बेरोजगार नहीं रहता, यदि आपको नौकरी पाने में  दिक्कत आ रही है तो हो सकता है आपका  सूर्य कमजोर हो. अपनी कुंडली के  सूर्य गृह  को मजबूत करने का सरल उपाय है रोज सुबह सूर्य भगवन को जल चढ़ाएं। 

सुबह नहा धोकर लगभग आठ बजे से पहले सूर्य  को जल चढ़ाएं ,जल चढाने के लिए पूर्व दिशा की और खड़े हो जाएँ तथा एक पात्र में  जल लेकर अपने हाथों को इतना ऊपर कर लें कि  हाथ आपके मुख से ऊंचे जहॉ जाएँ, फिर ॐ सूर्य नमा कहते हुए जल चढ़ाएं. जहाँ जल गिरे  वहां कोई पौधा हो तो अच्छा है. फिर  नौकरी के लिए प्रार्थना करें. निरंतर कुछ दिन जल चढ़ाने से सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बढ़  सकती है. नौकरी मिल जाने पर भी इस क्रिया-संकल्प  को बंद न करें. संकल्प के इन दिनों में मांस मदिरा का सेवन न करें तथा अपने माता पिता के चरण स्पर्श करें. यदि आपने सच्चे मन से इस सलाह को माना तो हो सकता है आपकी बेरोजगारी दूर हो जाये। 

Wednesday, 5 October 2016

सरकारी जॉब पाने के अचूक उपाय , हनुमान जी को प्रसन्न करें ...

ज्योतिष में  ऐसी मान्यता है कि  जातक की कुंडली में  यदि पराक्रम भाव मजबूत हो यानि मंगल मजबूत हो तो वह बेरोजगार नहीं रहता, यदि आपको नौकरी पाने में  दिक्कत आ रही है तो हो सकता है आपका मंगल कमजोर हो. अपनी कुंडली के मंगल को मजबूत करने का सरल उपाय है हनुमान जी को प्रसन्न करें इसके लिए किसी भी मंगलवार से प्रारंभ करते हुए 43  दिनों तक नित्य हनुमान जी  के मंदिर में जाकर उन्हें लाल रंग  के फूल चढ़ाएं। फिर  वहां बैठ कर नौकरी के लिए प्रार्थना करें. यदि किसी एक दिन, या कुछ  दिन किसी मजबूरी के कारण मंदिर न जा पाएं तो अपने संकल्प को उतने दिनों के लिए आगे बढा लें संकल्प के इन दिनों में मांस मदिरा का सेवन न करें तथा अपने माता पिता के चरण स्पर्श करें. यदि आपने सच्चे मन से इस सलाह को माना तो हो सकता है आपकी बेरोजगारी दूर हो जाये।